{"_id":"66ec15b3636cfefa620a0176","slug":"the-investigator-is-accused-of-not-recording-the-statement-of-the-eyewitness-of-the-murder-baghpat-news-c-28-1-bag1001-118576-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवेचक पर हत्या के चश्मदीद का बयान दर्ज नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवेचक पर हत्या के चश्मदीद का बयान दर्ज नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
-आठ सितंबर को की गई थी हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बावली गांव के रजनीश की हत्या के मुकदमे में चश्मदीद गवाह के बयान दर्ज नहीं करने पर मृतक के परिजन भड़क गए, जिन्होंने एसपी से शिकायत कर चश्मदीद गवाह के बयान दर्ज कराने की मांग की।
एसपी कार्यालय पहुंचे बावली गांव के चरण सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को उसके बेटे रजनीश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी वेदपाल और उसकी पत्नी राजेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसमें एक आरोपी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। हत्या की घटना के कई चश्मदीद गवाह भी हैं, लेकिन विवेचक ने चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज नहीं किये। चरण सिंह ने बताया कि चश्मदीद गवाह अपने शपथ पत्र एसपी को सौंपकर बयान दर्ज कराने की मांग की। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि हत्या के मुकदमे में दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।