फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The inspector was accused of putting a pistol in his mouth and beating him.

Baghpat News: दरोगा पर मुंह में पिस्टल डालने और पिटाई करने का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The inspector was accused of putting a pistol in his mouth and beating him.
बागपत। चमरावल गांव में मकान के विवाद में टोनी उर्फ गुलफाम ने एक दारोगा पर मुंह में पिस्टल डालने और फट्टे से पिटाई करने का आरोप लगाया। उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

चमरावल निवासी टोनी ने बताया कि उसने अपने हिस्से का 50 वर्ग गज भूमि में बना मकान बेच दिया है। इस कारण उसका एक करीबी व्यक्ति रंजिश रखता है जो उसका मकान लेना चाहता था। आरोप है कि 24 अक्तूबर को उसके साथ मारपीट कर जेब से चार हजार रुपये निकाल लिए गए तो वह शिकायत करने चांदीनगर थाने में पहुंचा। आरोप है एक दारोगा ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति से मिलकर उसकी लाठी और फट्टे से पिटाई की और उसके मुंह में पिस्टल भी डाल दी। इसके बाद थाने से बाइक पर खेत में नलकूप के पास लेकर गए और वहां भी पिटाई की गई। उसने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। वहीं जांच अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि युवक अपने ही परिजनों के साथ विवाद करता रहता है। उसका शांतिभंग में चालान किया गया इसलिए ही यह आरोप लगा रहा है। उसके साथ किसी ने कोई मारपीट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed