फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The inspector committed indecency with AVBP's organization Vistarak, BJP sitting on dharna

एवीबीपी के संगठन विस्तारक के साथ दरोगा ने की अभद्रता, धरने पर बैठे भाजपाई

Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
The inspector committed indecency with AVBP's organization Vistarak, BJP sitting on dharna
बागपत के बड़ौत में दरोगा के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई। - फोटो : BARAUT
कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक, कार्रवाई की मांग पर अडे़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन विस्तारक के साथ बाजार पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा ने अभद्रता कर दी। इसके विरोध में बुधवार की रात परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाजार पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख पालिका चेयरमैन सहित भाजपा कार्यकर्ता भी बाजार पुलिस चौकी पर पहुंच गए और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि बुधवार की शाम एबीवीपी के संगठन विस्तारक ओजस गौड़ किसी काम से बाजार आए थे। बाजार पुलिस चौकी के सामने उन्हें चेकिंग के नाम पर रोका गया। आरोप है कि परिचय देने के बावजूद चेकिंग कर रहे दरोगा दिगिवजय ने उनके साथ अभद्रता की। कहा कि अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना पर पालिका चेयरमैन अमित राणा, भाजपा नेता बिजेन्द्र शर्मा, राकेश जैन आदि भी बाजार पुलिस चौकी पहुुंच गए और दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल, एसएसआई शिव दत्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। रात तक कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। इस दौरान नितिन गोस्वमी, बिजेन्द्र शर्मा, राकेश जैन, अतुल जैन, अमित जैन, अंकित लपराना, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed