फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Indian Army has the right answer at the right spot, boosted the morale of the army

एलअोसी में जाकर भारतीय सेना ने सही मौके पर सही जवाब दिया

Sat, 01 Oct 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 01 Oct 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
बागपत। अति विशिष्ठ सेना मेडल से नवाजे जा चुके रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीएस पंवार ने कहा एलओसी में जाकर  भारतीय सेना ने सही कार्रवाई की है। इससे सेना का मनोबल बढ़ेगा। उड़ी में आतंकवादियों ने ओछी हरकत की थी। भारतीय सेना ने सही मौके पर सही जवाब दिया है।
विज्ञापन


ककड़ीपुर गांव के रहने वाले ब्रिगेडियर बीएस पंवार ने लंबे समय तक देश सेवा की। सेना की कार्रवाई के बाद उन्होंने कहा यह तो जरूरी था। उड़ी में जिस तरह पाकिस्तान के इशारे पर आतंकियों ने ओछी हरकत की उसका जवाब दिया जाना जरूरी था। असलियत में उड़ी जैसी जगह भौगोलिक स्थिति से भारतीय सेना के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन


कभी पहाड़ियों तो कभी नालों से होकर आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते हैं। सेना ने जो जवाब दिया है, वही जवाब माकूल था। एलओसी में घुसकर बगैर किसी नुकसान के आतंकियों को मार गिराना पाकिस्तान की पोल खोल देने जैसा भी है।  साबित हो जाता है पाक सेना की शह पर आतंकी कैंप चलाए जा रहे हैं। कह सकते हैं पाकिस्तान के पास भारतीय सेना के जवाब के बाद कुछ कहने के लिए नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सेना का मुंह तोड़ जवाब है : तोमर 

बागपत। बिजरौल गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल ब्रहम पाल तोमर ने कहा भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। एलओसी यानि लाइन ऑफ कंट्रोल एरिया में जाकर कार्रवाई है। 

 पाकिस्तानी एरिया में आतंकी गतिविधियां रहती है। भारतीय सेना ने सही जवाब दिया और सही समय पर कार्रवाई की। उड़ी हमले के बाद जिस तरह देश स्तब्ध था, यह उसका सही जवाब है। 

सेना ने सही समय पर कुचला आतंकियों का फन

बागपत। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर रणवीर सिंह ढाका ने कहा पाकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। वह कहता कुछ है और करता कुछ। भारतीय सेना ने सही समय पर कार्रवाई कर आतंकियों का फन कुचला है। ढिकौली गांव के रहने वाले रणवीर ढाका ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। गुजरात, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में तैनाती का उनके पास खास अनुभव है। वह कहते हैं उड़ी में पाकिस्तान की हरकत दुनिया ने देखी।

हमारा अनुभव है कि पाक पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। वहां के राजनीतिज्ञ तो सेना के हाथों की कठपुतली है और सेना अपना उल्लू सीधा करने के लिए जेहाद के नाम पर युवाओं को इस्तेमाल करती है। आतंकी संगठन इन युवाओं को रुपये देकर मरने के लिए एलओसी के आसपास रखते हैं।


इन लोगों को जेहाद के नाम पर भड़काया जाता है। भारतीय सेना ने जिस तरह आपरेशन चलाया, वह सही था। जवाब देने के लिए भी सही समय चुना। पाकिस्तान एटम बम की बात करता है, लेकिन भारत के पास उससे ज्यादा ताकत है। लड़ाई का विचार आने से पहले वह चीन और अमेरिका की तरफ देखने लगता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed