{"_id":"6548ee228e7f3232120afffc","slug":"the-in-laws-threw-the-daughter-in-law-out-of-the-house-the-victim-staged-a-protest-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3736-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ससुराल वालों ने बहू को घर से निकाला, पीड़िता ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ससुराल वालों ने बहू को घर से निकाला, पीड़िता ने दिया धरना
विज्ञापन
फोटो संख्या 9
बड़ौत। पठानकोट मोहल्ले में सोमवार शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकाल दिया था। इसके बाद पीड़िता घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।
पीड़िता ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव की रहने वाली है। दो साल पहले पठानकोट मोहल्ले के एक युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। साथ ही आए दिन मारपीट करते थे। सोमवार को फिर से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग की तो विवाहिता ने इंकार कर दिया। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर बच्चे समेत घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता ने हंगामा शुरू कर दिया और घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।