फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The hunt for dead bodies on one side and the farmers faced death on the other side

एक तरफ शव की तलाश और दूसरी तरफ किसानों ने किया मौत का सामना

Tue, 12 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The hunt for dead bodies on one side and the farmers faced death on the other side
बागपत: छपरौली यमुना में लापता हुए युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। बदरखा में यमुना नदी में डूबे राजमिस्त्री की दूसरे दिन भी तलाश की गई। एनडीआरएफ की टीम जुटी रही। हालात देखिए, जहां छह लोग यमुना में डूब गए, चार की जान बची, एक लाश मिली और एक डूबे युवक की तलाश चल रही है, उसी जगह क्षेत्र के किसान अपनी जिंदगी दांव पर लगाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

छपरौली और बदरखा गांव के किसानों ने नदी के दूसरी तरफ गेहूं की फसल बोई थी। थ्रेसिंग करा ली, अब घर तक भूसा वह अनाज लाए तो कैसे। ऊपर से हादसा भी हो गया। यमुना में मौत का सामना करने के लिए तैयार किया गया जुगाड़। ट्रैक्टर के पहिये की छह बड़ी ट्यूब पर लकड़ी के फट्टे और बांस रखे गए। इन पर रखी गई भूसे की 22 गठरी। छपरौली के किसान शहजाद का कहना है कि इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था। डर तो लगता है, लेकिन वह कर भी क्या सकते हैं। सिर्फ शहजाद ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के किसान रोजाना यमुना नदी पार कर खेती करने को मजबूर हैं।

छपरौली यमुना के रास्ते भूसा लेकर आते किसान

छपरौली यमुना के रास्ते भूसा लेकर आते किसान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed