फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The history-sheeter continued using Instagram for two days after Pradhan's murder

Baghpat News: प्रधान की हत्या के दो दिन बाद तक इंस्टाग्राम चलाता रहा हिस्ट्रीशीटर

Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The history-sheeter continued using Instagram for two days after Pradhan's murder
बिनौली। सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की हत्या के दो दिन बाद तक 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर आयुष अपना इंस्टाग्राम चलाता रहा। पुलिस की जांच में इसका पता चला।उधर, पुलिस ने हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी की तलाश में कई उत्तराखंड में कई ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

सिरसली गांव में 14 मई की शाम प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की हिस्ट्रीशीटर आयुष ने अपने साथी नवनीत के साथ मिलकर पिस्टल से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें गोली लगने से सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा विनीत भी घायल हो गया था।
विज्ञापन

इसमें मृतक प्रधान के भाई गजेंद्र ने हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके भाई अर्जुन, दादा निर्भय सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने फरार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर आरोपी निर्भय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हिस्ट्रीशीटर को शरण देने वाले यादराम निवासी इनामपुरा जिला बिजनौर और मेडिकल स्टोर संचालक नितिन निवासी नन्हेड़ा जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी पुलिस के हाथ नहीं आए।

इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि हत्या के दो दिन बाद तक हिस्ट्रीशीटर इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन रहा। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed