{"_id":"6a21d3f4ed1a7c011205d3b3","slug":"the-heat-made-people-sweat-during-the-day-while-evening-drizzle-brought-relief-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-152879-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिन में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिन में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत
विज्ञापन
बागपत। बृहस्पतिवार को बागपत में दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को हवा और बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कई दिनों से यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप और लू ने लोगों को काफी परेशान किया। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और हवा चलने लगी। इसके तुरंत बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि, बूंदाबांदी के बाद कुछ समय के लिए उसम बढ़ जाने से थोड़ी परेशानी महसूस हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, जो बृहस्पतिवार को 37 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार से लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाद तेज हवा चलने के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। यह मौसमी बदलाव क्षेत्र में तापमान को और नीचे ला सकता है।