फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The health of six family members deteriorated due to food poisoning in a village of Baghpat

UP: फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी परिवार के छह लोगों की तबीयत, एक की हालत गंभीर, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 03 Aug 2022 09:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Aug 2022 09:22 PM IST
सार

फूड प्वाइजनिंग से अचानक परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
The health of six family members deteriorated due to food poisoning in a village of Baghpat
परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के लुहारी गांव में फूड प्वाइजनिंग से एक बच्चे सहित परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उनको सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


लुहारी गांव के रहने वाले नरेश के घर पर मंगलवार सुबह महिलाओं ने दाल-चावल और रोटी बनाई थी। कुछ सदस्य किसी काम से बाहर चले गए। शाम को जब परिवार के बाकी सदस्य घर लौटे तो उन्होंने बची हुई दाल और चावल खा लिया। तीन घंटे बाद परिवार के मुखिया नरेश, 65 वर्षीय श्यामो पत्नी नंदकिशोर, 24 वर्षीय सोनू पुत्र नरेश, 19 वर्षीय स्वाति पुत्री नरेश, 16 वर्षीय सुंदरी पुत्री नरेश और सात वर्षीय देव पुत्र आकाश को उल्टियां और दस्त शुरू हो गए। 
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। बीमार पड़े सदस्यों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने नरेश को जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फरमानी नाज का दर्द: बोलीं- बहुत दुख झेले हैं, अब इस तरह सताना ठीक नहीं, ट्विटर पर बयां की दर्दभरी दास्तां

सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार मौके पर पहुंचे और मरीजों की जांच की। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बासी खाना खाने से अक्सर फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। कोशिश करें कि ताजा बना हुआ खाना खाएं। जो बीमार सदस्य भर्ती है उनका उपचार किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed