फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The headmaster beat up a class four student

प्रधानध्यापक ने कक्षा चार के छात्र को बेरहमी से पीटा

Thu, 18 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The headmaster beat up a class four student
अध्यापक की पिटाई से पीड़ित तेड़ा का छात्र सूरज। - फोटो : BARAUT
बिनौली। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक तेड़ा के प्रधानाध्यापक ने कक्षा चार के एक छात्र को बेरहमी से पीटा। छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर करवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तेड़ा गांव निवासी रोबिन का पुत्र सूरज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में कक्षा चार में पढ़ता है। बुधवार को छुट्टी के समय बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साए प्रधानाध्यापक ने छात्र सूरज की डंडी से बुरी तरह से पिटाई कर दी। अन्य बच्चों के परिजन विद्यालय में पहुंच गए। जहां पिटाई से छात्र बिलख रहा था। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के शरीर पर चोट से नीले निशान पड़ गए हैं।
विज्ञापन

छात्र के पिता ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर करवाई की मांग की है। कुछ लोग इस मामले में समझौते का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक अजीत सिंह तोमर का कहना है कि आपस में उलझ रहे बच्चे को डांट दिया था। परिजनों का पिटाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed