फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The havoc of dengue is not stopping in the district, confirmed in three more people

जिले में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, तीन और लोगों में हुई पुष्टि

Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The havoc of dengue is not stopping in the district, confirmed in three more people
अब तक जिले में 43 लोगों में हो चुकी डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन लगभग 150 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में 43 केस हो गए है। संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन लगभग 150 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में मंगलवार को डेंगू के तीन मरीज मिले है। लगातार मरीज मिलने से जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 43 हो गई है। विभाग की टीम नगर व देहात क्षेत्रों में एंटीलार्वा व फॉंगिंग करा रही है। मरीजों के परिजनों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में निरंतर फीडबैक लिया जा रहा है। अधिकांश मरीज बीमारी से रिकवरी कर चुके है और कुछ का घर पर ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने और घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने देने, नालियों में करोसीन का छिड़काव व पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed