{"_id":"616486eb8ebc3e9fbc7ab1b5","slug":"the-havoc-of-dengue-is-not-decreasing-baghpat-news-mrt5601791115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा बढ़ा: मेरठ के बाद बागपत में डेंगू व बुखार का कहर, लगातार मिल रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा बढ़ा: मेरठ के बाद बागपत में डेंगू व बुखार का कहर, लगातार मिल रहे मरीज
Tue, 12 Oct 2021 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:18 AM IST
सार
बागपत में अब तक 92 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में फीडबैक ले रही है।
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत जिले में डेंगू व बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। मेरठ में जहां डेंगू के मरीजों की संख्या 700 के पार पहुंच चुुकी है, वहीं बागपत में अब तक 92 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अधिकतर मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में फीडबैक ले रही है। चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 92 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही है। सोमवार को जिले से 25 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हे सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में बेकाबू हुआ डेंगू: शहर से देहात तक रोज मिल रहे मरीज, 55 दिनों में 756 पहुंची संख्या, ये हैं हॉट-स्पॉट