मेरठ में बेकाबू हुआ डेंगू: शहर से देहात तक रोज मिल रहे मरीज, 55 दिनों में 756 पहुंची संख्या, ये हैं हॉट-स्पॉट
मेरठ में जिस रफ्तार से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वह बेहद खतरनाक है। सोमवार को भी 33 नए मरीज मिले। गनीमत है कि 502 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब स्वस्थ हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बाद अब डेंगू ने बेहाल कर दिया है। जिलेभर में डेंगू फैल गया है। देहात हो या शहर, हर जगह मरीज डेंगू के बुखार से तप रहे हैं। सोमवार को भी 33 नए मरीज मिले। सक्रिय केस 254 हैं और इनमें से 142 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 112 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।
जिस रफ्तार से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वह बेहद खतरनाक है। हालांकि गनीमत है कि 502 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। मरीज लगातार मिल रहे हैं। इस साल डेंगूू का पहला मरीज 18 अगस्त को मिला था। तब से 11 अक्तूबर महज 55 दिनों में ही मरीजों की संख्या 750 के पार पहुंच गई है।
ये हैं शहर के हॉट स्पॉट
स्थान मरीज
मलियाना 85
कंकरखेड़ा-कैंट 57
जयभीमनगर 30
साबुन गोदाम 24
रजबन 23
यह भी पढ़ें: नाश्ते से डिनर तक सब महंगा: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई में लगाई आग, मालभाड़े में हुई बढ़ोतरी
देहात के हॉट स्पॉट
रोहटा 76
मवाना 61
जानी 33
दौराला 32
सरूरपुर 28
क्यों फैलता है डेंगू
डेंगू बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होती है।
लक्षण: अचानक तेज बुखार, सिर में तेज दर्द, चक्कर आना, जी घबराना, उल्टी आना, शरीर पर खून के चकत्ते और खून की सफेद कोशिकाओं में कमी।
बचने के तरीके : घर में साफ-सफाई रखें, डेंगू के मच्छर सुबह और शाम को ज्यादा सक्रिय होते हैं इसका ध्यान रखें, मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपता है, पानी के बर्तन या टंकी को हर समय ढककर रखें।
- डेंगू की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराई जा रही है। घर-घर जाकर कंटेनर सर्वे भी कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। कोशिश है कि जल्द ही इस बीमारी पर काबू पा लिया जाए। - डा. अखिलेश मोहन, सीएमओ