फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The harsh nature of the sun, the body is burning in the heat.

Baghpat News: सूरज के तीखे हुए तेवर, लू के थपेड़ों में झुलस रहा बदन

Wed, 15 May 2024 03:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 15 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
The harsh nature of the sun, the body is burning in the heat.
बागपत। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। आग उगल रहे सूरज और लू के थपेड़ों के कारण बदन झुलस रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सूरज की तपिश और लू से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण पंखे की हवा में भी पसीना नहीं सूख रहा है। दोपहर में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। नगर के बाजारों में भी लोग सुबह और शाम को खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने गर्मी से बचाव के लिए धूप में छतरी का इस्तेमाल करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, बार-बार पानी पीते रहने और खाली पेट न रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि खाली पेट रहने पर लू लगने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

- गर्मी में बेहोश हुई छात्रा
बागपत। गर्मी अधिक होने के कारण मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की आठवीं की छात्रा सुहाना बेहोश हो गई। काॅलेज स्टॉफ ने छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसका इलाज कर गर्मी से बचाव और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed