फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The group will get a grant of Rs 10 lakh to start Shakti kitchen

Baghpat News: शक्ति रसोई शुरू करने के लिए समूह को मिलेगा दस लाख का अनुदान

Thu, 27 Jun 2024 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The group will get a grant of Rs 10 lakh to start Shakti kitchen
-डूडा कार्यालय में शक्ति रसोई का संचालन करने के लिए समूह की महिलाओं की बैठक
विज्ञापन

फोटो- 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शक्ति रसोई का संचालन करने के लिए बुधवार को डूडा कार्यालय में समूह की महिलाओं की बैठक हुई। बताया कि इनका संचालन करने के लिए दस लाख का अनुदान दिया जाएगा ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
डूडा कार्यालय में समूह महिलाओं के साथ बैठक कर शहर मिशन प्रबंधक वंदना गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शक्ति रसोई का संचालन कर रही है। यह रसोई बागपत, बड़ौत व खेकड़ा में बनाई जाएगी। रसोई को शुरू करने के लिए उन्हें दस लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा और जगह को विभाग द्वारा चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को बताया कि वह किस तरह से रसोई का संचालन करेंगी।
विज्ञापन

सामुदायिक आयोजक मधु वर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान जिला नगरीय विकास अभिकरण विक्रांत सिंह, सीआरपी वंदना गुप्ता, बबली यादव, दीपिका, मालती, शिप्रा, मीनाक्षी सिसौदिया, वर्षा, राजवंती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed