फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The glitzy ceremony

शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न

Sat, 06 Aug 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 06 Aug 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
The glitzy ceremony
बड़ौत के क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल में शपथ ग्रहण करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत । क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति से मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का शुभारंभ फादर जोस जोसेफ ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर एंजिल, अदिति, ईशा आदि बच्चों ने प्रार्थना गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सिस्टर जस्सी जोस ने किताबें भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


दिव्या, अलिशा, जीविका, तुषा, आस्था आदि छात्राओं ने लोक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्कूल के अनुशासन और विकास में योगदान देने के लिए शपथ ली।  इस अवसर पर जोनाथन को हैड ब्वाय , अभिरूप को वाइस हैड ब्वाय, कामना को हैड गर्ल और वंशिका को वाइस हेड गर्ल चुना ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि फादर जोस जोसेफ और फादर पीटर आडुकुयी ने बालकों को जीवन में नैतिकता और आदर्शवाद का महत्व बताया। उन्होंने कहा हमें आपस में मिलकर प्रेम भाव से रहना चाहिए। इसमें सोहन पाल तोमर, डॉ. संसार, सभी सिस्टर्स, टीचरों समेत अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed