फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The girl's father and brother had killed her lover

युवती के पिता और भाई ने ही की थी उसके प्रेमी की हत्या

Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The girl's father and brother had killed her lover
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास मिले छह जून को मिले शामली जनपद के गांव नाला निवासी अमित के शव के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। गांव नाला निवासी पिता-पुत्र ने बेटी से प्रेम करने पर उसकी हत्या की थी। दो सप्ताह पूर्व दोनों ने बेटी की भी हत्या कर खुदकुशी का रुप दे दिया था। कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

छह जून की सुबह खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास शामली जनपद के गांव नाला निवासी अमित का ट्रेन से कटा शव मिला था। उसके हाथ पांव रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक के परिजनों ने ट्योढी गांव स्थित एक ईट भट्टा मालिक और ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से इस मामले की छानबीन में लगी जुटी हुई थी। शनिवार को गांव नाला निवासी रामपाल और उसके पुत्र अंकित को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि अमित ट्योडी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। गांव नाला निवासी रामपाल भी परिवार के साथ वहीं पर मजदूरी करता था। अमित और रामपाल की पुत्री के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। पता चलने पर रामपाल और परिजनों ने विरोध किया। दोनों पर संबंध खत्म कर देने का दबाव भी बनाया था। मगर, दोनों ने ही अपने-अपने परिजनों की बात नहीं मानी। इससे उनकी समाज में बदनामी होने लगी। इसी बदनामी से बचने के लिए 19 मई को रामपाल और अंकित ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। तब सभी ने यही माना के युवती ने आत्महत्या ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अमित की हत्या का षडयंत्र रचा। पिता-पुत्र छह जून को अमित लेकर खेकड़ा की ओर चले। गांव बसी और खेकड़ा के बीच दोनों ने ईंटों से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्लास्टिक की रस्सी से उसके हाथ पैर बांधकर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर डाल दिया। ट्रेन से उसके पैर कट गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया हत्यारोपी रामपाल और उसके पुत्र अंकित को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed