फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The girl called her lover after feeding her family with sleeping pills

युवती ने परिजनों को नींद की गोली खिलाकर प्रेमी को बुलाया

Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The girl called her lover after feeding her family with sleeping pills
नींद टूटने पर परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया, जमकर की धुनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात युवती ने परिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी को बुला लिया। परिजनों की नींद टूट गई और उन्होंने प्रेमी को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।

गांव निवासी युवक-युवती का कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को प्रेमी की दी हुई नींद की गोली युवती ने परिजनों को खाने में खिला दी। परिजनों के सोने के बाद प्रेमी को बुला लिया। इस बीच आहट सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि युवक ने दीवार में टक्कर मारकर अपना सिर फोड़ लिया। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंच गया। उसने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। युवती पक्ष भी थाने पहुंच गया और युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ रवि रत्न सिंह का कहना है कि युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी सलमान पुत्र मैनुद्दीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed