फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The girl broke the relationship after asking for a house and ten tola of gold in Delhi

दिल्ली में मकान और दस तोले सोना मांगने पर युवती ने रिश्ता तोड़ा

Fri, 15 Apr 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
The girl broke the relationship after asking for a house and ten tola of gold in Delhi
खेकड़ा के युवक की दिल्ली की युवती से हुआ था रिश्ता तय, सगाई भी हो चुकी
विज्ञापन

रिश्ता टूटने पर शुक्रवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, पुलिस ने कर रही सुलह के प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा के युवक ने निकाह से पूर्व ससुराल वालों से दिल्ली में मकान और दस तोले सोने के जेवर दहेज में दिए जाने की मांग रख दी। इस पर दिल्ली निवासी युवती ने निकाह इंकार कर दिया। शुक्रवार को मामला कोतवाली में पहुंचा। दोनों पक्षों ने पुलिस से सगाई में हुआ खर्च वापस दिलवाने की मांग की। पुलिस सुलह के प्रयास कर रही है।
खेकड़ा निवासी एक युवक की शादी करीब दो माह पूर्व दिल्ली मंगोलपुरी निवासी युवती के साथ तय हुई थी। लड़की पक्ष ने दिल्ली के एक होटल में सगाई की रस्म पूरी की थी। लड़के पक्ष को लड़के की रोकना के रूप में एक लाख रुपये की नगदी और कपडे़ दिए थे। लड़के पक्ष ने भी लड़की को सोने के जेवर दिए थे। सगाई की रस्म के बाद लड़के और लड़की के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि बातचीत के दौरान लड़के ने लड़की से दहेज में दिल्ली में बना हुआ मकान और दस तोले सोने के जेवर की मांग रख दी। लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इस पर युवती ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। शुक्रवार को मामला खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। दोनों पक्षों ने पुलिस को अपने-अपने खर्च की जानकारी देकर रुपये, जेवर और अन्य सामान वापस दिलवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

लड़की पक्ष का कहना था कि सगाई में होटल में खाने में उनके करीब दो लाख रुपये खर्च हुए है। लड़के पक्ष का कहना था कि उन्होंने लड़की को दो लाख रुपये से अधिक के जेवर के साथ महंगा कपड़ा भी दिया था। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि दोनों पक्षों को सुनकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सही तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed