{"_id":"581100af4f1c1b944ebc381e","slug":"the-four-year-old-girl-attempted-rape-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
rape attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी विशेष समुदाय का है। आरोप है कि आरोपी के परिवार के लोग केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिजनों ने बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
गांव की महिला ने बताया कि 24 अक्तूबर की शाम करीब तीन बजे उसकी चार वर्षीय बेटी घर के पास खेल रही थी। गांव का ही विशेष समुदाय का युवक उसकी बेटी को पड़ोस के ही खाली पड़े घेर में ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर वह वहां पर पहुंची। शोर मचाने पर गांव के काफी लोग इकट्ठे हो गए। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया था। घटना की रमाला थाना पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है आरोपी खुलेआम घूम रहा है। आरोपी पक्ष के लोग उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी नीरज अत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जनता एक्सप्रेस में दो लड़कियों से छेड़छाड़
बड़ौत।दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस में मंगलवार को कुछ युवकों ने दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही ट्रेन में बैठे एक वृद्ध के विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही फरार हो गये। मंगलवार की देर शाम दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ एक डिब्बे में सवार हुई। उसी डिब्बे में बड़ौत निवासी रामपाल सिंह भी उनकी सीट पर बैठा था।
विज्ञापन
जब ट्रेन खेकड़ा के पास आई तो डिब्बे में पीछे से तीन युवक आए और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब रामपाल ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई की, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद तीनों युवक खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गये। घायल को बड़ौत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में जीआरपी एसओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।