फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Food Department team conducted a campaign and sent 12 samples for testing.

Baghpat News: खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 12 नमूने जांच को भेजे

Sat, 11 Nov 2023 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
The Food Department team conducted a campaign and sent 12 samples for testing.
-त्योहारों को देखते हुए टीम लगातार चला रही है अभियान
विज्ञापन

फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में दूध और मिठाई की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दूध, बर्फी और खोया के 12 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से शनिवार को जिले में अभियान चलाकर 12 सैंपल लिए हैं। टीम ने रोशनगढ़ में सोनू की दुकान से खोया, बड़ौली में कृष्णपाल की दुकान से खोया, किशनपुर बराल में जयकुमार की दुकान से बर्फी, मांगरौली में फिरोज की दुकान से खोया, शिव कुमार की दुकान से खोया, सत्तार की दुकान से खोया, असरा गांव में हारुन की दुकान से खोया, टीकरी में इकराम की दुकान से खोया, बड़का गांव में मोहित चौहान की दुकान से दूध, हिसावदा गांव में बिंदर की दुकान से खोया, पांची में रोजुद्दीन की दुकान से खोया और अग्रवाल मंडी टटीरी में सोहनपाल की दुकान से खोया लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजा। जांच में सैंपल अमानक होने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed