फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The flood of faith in the gufa wale temple

गुफा मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गर्भगृह में प्रवेश रहा वर्जित

Mon, 22 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The flood of faith in the gufa wale temple
बागपत में रविवार को गुफा वाले मंदिर का कपाट बंद होने के कारण बाहर पूजा करने के लिए लगी श्रद्धालुओ? - फोटो : BAGHPAT
गर्भगृह के गेट पर की गई पूजा-अर्चना, सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होली से पहले रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा की पूजा अर्चना के लिए जिले के अलावा दूसरे राज्यों के श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहा। श्रद्धालुओं ने गेट पर ही बाबा को प्रसाद और जल चढ़ाया। सुरक्षा के लिए मंदिर में बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर समिति के संरक्षक सुरेश चंद पालीवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहा।
जाम से जूझते रहे लोग, वाहनों की लगी रही कतारें
गुफा बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस प्रशासन ने हाईवे को वनवे कर दिया। पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निनाना मोड़ से शिकोहपुर मार्ग से रूट डायवर्ट कर दिया। हाईवे वनवे होने के कारण मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा। हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीसीटीवी से की गई निगरानी, तैनात रही पुलिस
बागपत। गुफा बाबा मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से मंदिर परिसर की निगरानी की। मंदिर के मुख्य गेट के अलावा हाईवे, मेला परिसर में पुलिस की कड़ी निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर लगी रही भीड़, खूब हुई खरीददारी
गुफा मंदिर पर लगी दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। प्रसाद और खिलौनों की दुकानों बच्चों और महिलाओं की भीड़ लगी रही।
नहीं हुआ कोरोना गाइड लाइन का पालन
प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ में कोरोना गाइड का पालन नहीं हुआ। इक्का दुक्का श्रद्धालु ही मॉस्क लगाए हुए नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग का किसी ने भी ध्यान नहीं रखा।
जगह-जगह लगाए गए भंडारे, प्रसाद वितरित किया
इस बार गुफा मंदिर परिसर में भंडारे लगाने की अनुमति नहीं रही। लोगों ने मंदिर परिसर के बाहर हाईवे किनारे भंडारे लगाकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed