{"_id":"57e828fe4f1c1bf80a574355","slug":"the-first-payment-will-then-cane","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में किसानों के तेवर, पहले भुगतान, फिर देंगे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में किसानों के तेवर, पहले भुगतान, फिर देंगे गन्ना
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 01 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों में आक्रोश पनपता जा रहा है। बावली की पंचायत घर में गन्ना भुगतान को लेकर बावली और आसपास के गांवों की पंचायत में किसानों का तेवर देखने लायक था। उन्होंने कहा मिल को गन्ना न दिया जाए। बाद में निर्णय लिया मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के गांव की 30 सितंबर को महापंचायत बुलाई जाएगी। इसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
गांव बावली में हुई पंचायत राज सिंह की अध्यक्षता और रामसेवक के संचालन में हुई। पंचायत में किसानों ने कहा मलकपुर चीनी मिल पर 244 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ने का भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है। वह अपने बच्चों की फीस भी नहीं दे पा रहा है और न ही शादी कर पा रहा है। किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर हैं, लेकिन मिल मालिक पूरी हठधर्मी पर है। वहीं प्रशासन भी आश्वासन तो देता है, लेकिन धरातल पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है।
किसानों ने कहा पहले मलकपुर मिल गन्ने का पूर्ण भुगतान करें, तभी मिल को गन्ना दिया जाएगा। काफी विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया इस संबंध में मलकपुर गन्ना मिल के संबधित गांवों के किसानों की महापंचायत 30 सितंबर को बुलाई जाएगी। इसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा। पंचायत का स्थान भी बाद में घोषित होगा।
विज्ञापन
इसमें अजय प्रधान, जिला पंचायत सदस्य निशांत तोमर, कटार सिंह राणा, ओमपाल सिंह, जयप्रकाश, नवाब, अशोक सतपाल राणा, बिल्लू, राजेंद्र, नरेंद्र, विनोद, टीकाराम, कृष्णपाल, बिजेंद्र, अजेंद्र, धीर सिंह, श्योबीर, अमरपाल, प्रमोद आदि रहे।