{"_id":"57796c714f1c1b75697fa038","slug":"the-first-death-then-went-to-the-grave-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दी मौत, फिर कब्र तक पहुंचे सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दी मौत, फिर कब्र तक पहुंचे सांप
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
नाग-नागिन और इंसान की दुश्मनी और दोस्ती के किस्से आपने खूब सुने होंगे। बॉलीवुड में सांपों पर कितनी ही फिल्में बन चुकी हैं। ऐसा ही कुछ बसौद गांव में हुआ। आम के बाग में सांप के डंसने से युवक की हालत बिगड़ गई।
नीम-हकीम, झाड़-फूंक और डॉक्टर युवक की जान बचाने में नाकाम रहे। गमजदा लोग युवक को दफनाने पहुंचे तो कब्रिस्तान में भी कई सांप निकल आए। सांपों को देखकर जनाजे में शामिल लोग इधर-उधर हो गए। काफी देर बाद मृतक को सुपुर्द ए खाक किया जा सका।
बसौद गांव के महबूब का बेटा अबरार (22) गांव के ही आम के बाग में मजदूरी करता था। शनिवार को आम तोड़ते समय उसे चक्कर आने लगे और वह गिर गया। साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे खेकड़ा लेकर पहुंचे। वहां स्पष्ट हुआ कि अबरार को सांप ने डंसा है।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उसे लेकर बिलौचपुरा, बागपत, किला खजूरी और अन्य कईं जगह पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। रविवार को गमजदा परिजनों के साथ ग्रामीण जनाजे को लेकर दोपहर बाद कब्रिस्तान में पहुंचे। ग्रामीण सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच यहां भी झाड़ियों में से पहले दो सांप निकले।
इसके बाद लगातार कब्र के पास से कई सांप निकले। इन सांपों को देखकर जनाजे में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के चेहरे पर खौफ दिखा। कुछ देर बार सांप मौके से अपने आप हट गए। इसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक किया। ग्रामीण इदरीश अहमद, सलीम, गुलजार, आबिद और मोफिद ने मामले की पुष्टि की है।