{"_id":"8221ea6fc5643b1ae4fe6f3db8e4e506","slug":"the-fire-burned-in-the-district-jat-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जाट आरक्षण की आग धधकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जाट आरक्षण की आग धधकी
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जाट आरक्षण के आंदोलन के समर्थन में जिला भी धधक उठा। जाटों ने रविवार की सुबह 8.40 बजे सूजरा हाल्ट पर ट्रेन रोक ली। ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। 10 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। चार ट्रेनों को रद कर दिया गया और अन्य ट्रेनें देरी से चलीं। मलकपुर में मवेशियों को सड़क पर बांध कर विरोध जताया गया। बसों में आग लगाने का प्रयास किया। भैंस के आगे बीन बजाई गई। जगह-जगह हाईवे और अन्य मार्गों को जाम किया गया।
रविवार को जाट समाज के लोग सुबह एकत्र होकर सूजरा हाल्ट पर पहुंचे। उस समय सूजरा हाल्ट पर शामली से दिल्ली जाने वाली 54060 पैसेंजर ट्रेन चलने के लिए तैयार थी। जैसे ही सुबह 8.38 बजे चलने लगी, तभी जाटों ने आरक्षण के समर्थन में ट्रेन को रेलवे फाटक पर रोक लिया और ट्रेन पर चढ़ गए। ट्रेन को रोकने के प्रयास में ग्राम निरोजपुर निवासी संदीप चौधरी ने तो ट्रेन के आगे छलांग ही लगा दी।
लोगों ने किसी प्रकार उसे बचाया। सुबह 10 बजे तक ट्रेन को रोके रखा। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझाबुझा कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना गया। इसके चलते सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन को बड़ौत स्टेशन पर ही रोक लिया गया। ट्रेन रोकने वालों में निरोजपुर, गाधी, सरूरपुर, सूजरा के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
इसके बाद जिला जाट सभा के नेतृत्व में लोगों ने बागपत के राष्ट्रवंदना चौक पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां, जुगाड़ एवं अन्य वाहन लगाकर हाईवे जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे लोगों ने धरना दिया और नारेबाजी की। जाम लगाने वालों में भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप गुर्जर, डाक्टर जगपाल सिंह, जयपाल सिंह, नगेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, संजीव सांगवान, देवेंद्र आर्य, धर्मपाल, चरण सिंह तेवतिया, सतेंद्र रमाला, प्रेम सिंह प्रेम, धमपाल आर्य, ओमवीर तोमर, जितेंद्र धामा, कृष्णपाल, लोकेंद्र हेवा शामिल रहे।
ग्राम काठा में लोगों ने हाईवे पर सीमेंट के बड़े पाइप डालकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर लोगों को दौड़ाया तथा सीमेंट के पाइप हटवाए। ग्राम मवीकलां में जाम लगा रहे लोगों को हटवाने के लिए पहुंची पुलिस का लोगों ने घेराव किया। लोगों की जमकर नोकझोंक हुई।
अमीनगर सराय के हिसावदा में हिटलर, सोमेंद्र, गौरव, करमपाल, सतवीर, अशोक मलिक ने जाम लगाया। ग्राम सरूरपुर में निर्देश के नेतृत्व में लोगों ने जुगाड़, ट्रैक्टर ट्राली लगाकर हाईवे पर जाम लगा दिया। नतीजतन वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवा दिया।
रमाला/किशनपुर बराल। लोगों ने रमाला बस स्टैंड, किशनपुर बस स्टैंड, गांधी शिक्षा निकेतन बूढ़पुर में जाम लगा दिया। किशनपुर बराल में उपेंद्र तोमर के नेतृत्व में जाम लगाया गया। जाम लगाने वालों में दुल्ला प्रधान, ईश्वर सिंह, सुरजीत सिंह, बिजेंद्र, अशोक मौजूद रहे।
चार ट्रेनें हो गईं रद
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूजरा हाल्ट पर ट्रेन रोके जाने के चलते शामली से दिल्ली जाने वालीे 51910 पैसेंजर और 74026 पैसेंजर ट्रेनें रद कर दी गईं। दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाली 74025 तथा 51911 पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया। जबकि अन्य ट्रेनें 3 से 6 घंटे देरी से चलीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क मार्ग जाम रहने के कारण ट्रेनों के भरोसे ही लोग थे, लेकिन ट्रेनें भी समय पर नहीं आ सकीं।