फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The final list of panchayat reservation will be published today

आज चस्पा होगी पंचायत आरक्षण की अंतिम सूची

Mon, 01 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
The final list of panchayat reservation will be published today
बड़ौत। पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। तहसील, ब्लॉक और जिला स्तर पर आज यानि मंगलवार को प्रस्तावित आरक्षण की सूची को चस्पा किया जाएगा। इसके बाद सीटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। चुनावी मैदान में उतरने वाले दिग्गज सूची जानने के लिए उत्सुक नजर आए। सूची चस्पा के बाद फाइनल सूची जारी करने से आपत्तियां ली जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से पंचायत चुनाव की घोषणा करने के साथ ही ग्राम प्रधानी से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया। गांवों में प्रधान प्रत्याशी को लेकर अटकलें भी शुरू हो गई। अब दावेदारों को आरक्षण सूची के चस्पा होने का इंतजार है। यह इंतजार मंगलवार यानि आज खत्म हो जाएगा। बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान, बीडीसी पद के आरक्षण सहित अन्य पदों के आरक्षण निर्धारण कर लिए हैं। इस सूची को जिला, ब्लॉक व तहसील स्तर पर चस्पा किया जाएगा। डीएम के हस्ताक्षर के साथ ही अंतिम सूची को चस्पा करने की कार्रवाई होगी। अंतिम सूची पर आपत्ति लेने के बाद आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed