फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fight for land rights continues

Baghpat News: जमीन के लिए हक की लड़ाई जारी

Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The fight for land rights continues
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर निर्माण से जुडी खबर से संबं​धित फोटो। बिजरौल गांव  में धरने पर - फोटो : mathura
बड़ौत। बिजरौल गांव में बेटी वंशिका की शादी और विदाई के बाद सोमवार को परिजनों ने अपनी जमीन को बचाने के लिए धरना दिया। उन्होंने कहा कि जमीन के लिए हक की लड़ाई जारी रहेगी और रात्रि में निगरानी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बिजरौल गांव के किसान देशपाल सिंह की तीन साल पहले करीब पांच एकड़ भूमि का दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए अधिग्रहण किया गया था। अब दोबारा से किसान की करीब एक बीघा जमीन का अधिग्रहण करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को गांव में पहुंचे एनएचएआई के भूमि अधिग्रहण अधिकारी अंकित व उनकी टीम ने जमीन पर कब्जे का प्रयास किया तो वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन

परिवार के साथ ही देशपाल की बेटी वंशिका भी धरने पर बैठ गई, जिसकी रविवार को शादी होनी थी। विरोध को देखकर टीम वापस लौट गई। वहीं शादी सम्पन्न होने के बाद वंशिका की विदाई हो गई। सोमवार को फिर से वंशिका के परिजन निर्माणाधीन कॉरिडोर के पास मौजूद अपनी जमीन पर पहुंचे। दोपहर बाद परिजनों ने जमीन पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें डर सता रहा है कि प्रशासन खेत में उनके बने कमरों को गिराकर कब्जा कर सकता है। परिवार के सुबोध तोमर का कहना था कि रात में निर्माण न किया जाए, इसलिए वहां निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान यशपाल, सुबाेध, रेखा, पूनम, ज्योति, नीरज, धर्मवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed