फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The faster it increased, the faster the infection decreased

जितनी तेजी से बढ़ा कोरोना, उतनी ही तेजी से कम हुआ

Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The faster it increased, the faster the infection decreased
कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण जितनी तेजी से बढ़ा अब उतनी ही तेजी से कम हो रहा है। जिले में रोजाना मिलने वाले मामलों में कमी आ रही है। संक्रमण का असर कम होने के कारण लोग घरों में ही पांच से सात दिन में ठीक हो रहे हैं। इस बार संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीकाकरण होने के कारण कोरोना का असर कम हुआ है और लोग तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। जिले में रोजाना एक हजार से अधिक लोगों की जांचकर सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं।
कोरोना की दूूसरी लहर आने पर चारों ओर हा-हाकार मचा था, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी रही। अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए मारामारी रही। तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पीकू सेंटर बनाया गया। सीएचसी सरूरपुर और खेकड़ा में ऑक्सीजन के प्लांट लगाए गए और 75-75 बेड के अस्पताल तैयार कराए गए। डौला में 300 बेड का क्वारंटीन अस्पताल तैयार कराया गया। तीसरी लहर में लोग जिस तेजी से संक्रमित हुए, उसी तेजी से संक्रमण कम हो रहा है। एक भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं हुई। संक्रमित लोग पांच से सात दिन में घर में रहकर ही स्वस्थ हो गए। फरवरी में संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। अब रोजाना जिले में तीन से सात लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना जिस तेजी से बढ़ा था अब उसी रफ्तार से कम हो रहा है। वैक्सीनेशन के कारण संक्रमण कम प्रभावी रहा। लोग पांच से सात दिन होम क्वारंटीन होने पर ही स्वस्थ हो गए। एक भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। अस्पताल में केवल ऐसे मरीज भर्ती हुए जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed