फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fans got damaged, when the matter reached the DM, a cooler was installed

Baghpat News: पंखे हुए खराब, डीएम के पास मामला पहुंचा तो लगवाया कूलर

Sun, 15 Jun 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The fans got damaged, when the matter reached the DM, a cooler was installed
रटौल। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंखे खराब होने के कारण वहां भर्ती जच्चा-बच्चा बेहाल हो गए। उन्हें गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जब मामला डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंचा तो वहां स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए कूलर लगवाया।
विज्ञापन

रटौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा कर दी गई, लेकिन अन्य व्यवस्था खराब है। वहां शनिवार को प्रसव होने के बाद तीन प्रसूताओं को भर्ती किया गया था। मगर वहां पंखे नहीं लगे थे और जच्चा-बच्चा गर्मी में परेशान हो रहे थे। उनके परिजन हाथ के पंखे व गत्ते से उनकी हवा कर कुछ राहत देने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी खुद कूलर में बैठकर हवा ले रहे थे। उन्हें मरीजों की कोई चिंता नजर नहीं आ रही थी। जब यह मामला डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंचा तो उन्होंने सीएमओ डॉ. तीरथलाल व डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह को मरीजों के लिए पंखा व कूलर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने पहुंचकर स्टाफ नर्स के कमरे में रखा कूलर को मरीजों के लिए लगवाया। फिर वहां से मरीजों को खेकड़ा सीएचसी में लाया गया, ताकि गर्मी में उन्हें परेशानी न हो।



--

शाॅर्ट सर्किट से खराब हो गया था इनवर्टर व पंखा
सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि शनिवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट के कारण पंखा व इनवर्टर खराब हो गया था। इनवर्टर व पंखे को सही कराने के लिए मिस्त्री के पास भेजा गया है। रविवार की सुबह तक दोनों को पीएचसी पर लगवा दिया जाएगा। मरीजों के लिए कूलर लगवाया गया है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed