फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The family was attacked after keeping the woman hostage in the room

Baghpat News: महिला को कमरे में बंधक बनाकर परिवार पर हमला किया

Thu, 05 Sep 2024 04:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 05 Sep 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
The family was attacked after keeping the woman hostage in the room
रमाला/बागपत। कासिमपुर खेड़ी गांव की रहने वाली गुड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार की सुबह वह अपने पड़ोसी के घर दूध लेने जा रही थी। तभी गांव के ही अजय, अंकुर, आलोक ने उसे पकड़ लिया और अपने घर में ले गए। जहां उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसे कमरे में बंद करने के बाद अजय, अंकुर, आलोक, जितेंद्र और एक महिला ने घर में सो रहे उसके पति विनोद और बच्चों पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले उसका पति विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बंधनमुक्त कराया। तभी वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसके पति का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। चिकित्सकों ने उसके पति की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तहरीर मिलने पर हमलावर अजय, अंकुर, आलोक, जितेंद्र और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed