{"_id":"68dc2d7a2e23f9dfcb0f04b0","slug":"the-family-of-the-girl-found-in-bed-created-a-ruckus-in-the-police-station-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-139398-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बेड में मिली छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बेड में मिली छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा
विज्ञापन
खेकड़ा। आरोपियों के घर में बेड में बंद मिली छात्रा के परिजनों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिए गए।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा को सोमवार को कॉलेज के बाहर छोड़कर गए थे। बताया कि इसके बाद किशोरी का अपहरण कर लिया गया और दो आरोपी उसे अपने घर ले गए। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। छत के रास्ते मकान में घुसे पुलिसकर्मियों को तलाश करने पर छात्रा बेड के अंदर बेहोशी की हालत में मिली। पुलिसकर्मियों ने उसके पिता को बुलाकर जानकारी दी।
मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष आकाश त्यागी के साथ कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।