फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The faces of the students blossomed after seeing the results of UP Board.

यूपी बोर्ड का परीक्षाफल देख खिले छात्रों के चेहरे

Sun, 19 Jun 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed after seeing the results of UP Board.
आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज किशनपुर बराल मे ख़ुशी मनाते मेधावी छात्र- छात्राएं व शिक्षक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। यूपी बोर्ड का परीक्षाफल देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। परीक्षाफल आने पर अपने-अपने विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर खुशियां मनाईं। छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर रिजल्ट की बधाई दी। कालेज में शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बधाई दी
बागपत। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित होने पर छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर अच्छा परीक्षाफल आने पर बधाई दी। प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में फरहा प्रथम, हिमांशी दूसरे व रितिका तीसरे स्थान पर रही। इंटरमीडिएट वाणिज्य में एकता कौशिक, आर्यन दूसरे व अजय तीसरे और विज्ञान वर्ग में खुशी प्रथम, अनामिका दूसरे और आकांक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत रहा कालेज का परीक्षाफल
बड़ौत। गाडविन इंटर कॉलेज किरठल के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार चौहान ने बताया कि कालेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में मोहम्मद आतिफ ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त तक प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निखिल कुमार ने 88.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, विशेष तोमर ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा और शालू ने 88 प्रतिशत व शिवम ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इंटरमीडिएट में अंकुश 88.4 प्रतिशत प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान पर रहा। साहिल ने 83.4 प्रतिशत, दीपांशु ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
बड़ौत। इंडियन इंटर कॉलेज के डायरेक्टर विजयानंद व प्रधानाचार्या बीना आर्य ने बताया कि हाईस्कूल में सुजाता धनकड़ 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, समीर 87.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे, साहिल ने 87 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरे, कुनाल 86.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे और कार्तिक 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहा है। संवाद
रिजल्ट देखकर खिले छात्रों के चेहरे
बड़ौत। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बिराल की प्रधानाचार्या अनुराधा ने बताया कि कालेज कर परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में तानिया तोमर ने 88.1 प्रतिशत, साक्षी ने 87.5,
सोबित ने 85.3, शगुन ने 85 और निशु ने 84.3 जबकि इंटरमीडिएट में आकांशा शर्मा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा निखिल तोमर ने 82.2 प्रतिशत, स्वेता राठी ने 82 प्रतिशत, निशु ने 77.6 प्रतिशत, प्रिया ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रिजल्ट की बधाई दी। इस मौके पर अरुण कुमार, सतेंद्र कुमार, विवेक कुमार, विपिन, निशांत, मानसी, सृष्टि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
करुणा शर्मा रही प्रथम
बड़ौत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट व्यवसायिक वर्ग का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। कॉलेज के प्रधानाचार्य वकीलचंद जैन व शिक्षक अजयराज शर्मा ने बताया कि करुणा शर्मा ने 84.4 प्रतिशत व खुशी शर्मा ने 84.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। संवाद
हाईस्कूल में विशाल और इंटर में अनुज रहा अव्वल
अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मूलचंद ने बताया कि हाईस्कूल के परीक्षाफल में कालेज में विशाल प्रथम, नितिन कुमार दूसरे और गौरव कुमार तीसरे स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट में अनुज कुमार पहले, तपिश दूसरे और विनीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली के प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में कालेज की कुमारी वर्षा टॉपर रही। पलक दूसरे और अंशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि इंटरमीडिएट में तनु मंडल पहले, गौतम नेहरा दूसरे और कुणाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संवाद
रिजल्ट आने पर मनाई खुशी
बड़ौत। ताराचंद इंटर कॉलेज बड़ावद में हाईस्कूल की छात्रा भावना ने 90.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सागर ने 85.5 प्रतिशत, सादिया ने 85.16 प्रतिशत अंक व इंटरमीडिएट में सावन ने 82.6 प्रतिशत, तमन्ना ने 78.4 व शिवम ने 77.18 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
चौधरी अभयराम हाईस्कूल राजपुर खामपुर की मेघा तोमर ने 87.33 के साथ प्रथम, काव्या ने 85.66 प्रतिशत, साक्षी ने 83.33 प्रतिशत, विवेक ने 82.16 और अवंशी ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल के संस्थापक सुखवीर सिंह, प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार, वीरसैन शर्मा, मौजूद रहे। उधर राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पुटठी की प्रधानाचार्य डॉक्टर रेखा सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में कॉलेज में मेघा ने 79.67, जतिन ने 78 प्रतिशत, श्रेया ने 74.5 प्रतिशत, मानसी ने 74.3 प्रतिशत, अंशिका ने 74.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। संवाद

चौधरी दलीप सिंह कॉलेज में हंशिका और तनु ने बाजी मारी
बिनौली। चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वालीखेड़ा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कालेज की ओर से मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर ने बताया कि हाईस्कूल में हंशिका राणा ने 91 प्रतिशत, अर्पित शर्मा ने 89 प्रतिशत और स्नेहा ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में तनु ने 81.2 प्रतिशत, प्रिया मोघा ने 79.2 प्रतिशत और सना त्यागी ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री व सचिव डॉ. रवि पंवार ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, अमरीश कुमार, नीतू राणा, अश्वनी मोघा, यशपाल सिंह, मनीष सैनी, हीरालाल सैनी मौजूद रहे। उधर श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज बुढ़ेड़ा के प्रधानाचार्य कृष्ण्द्मपाल सिंह ने बताया कि कालेज की प्रिया ने प्रथम, संजना ने दूसरा और प्राची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संवाद

कामयाबी की खुशी,यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद खुशी मानती छात्राएं

कामयाबी की खुशी,यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद खुशी मानती छात्राएं- फोटो : BAGHPAT

बागपत में यमुना इंटर कालेज की मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई देते शिक्षक

बागपत में यमुना इंटर कालेज की मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई देते शिक्षक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed