फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The faces of the meritorious students blossomed after being honored in the felicitation ceremony

Baghpat News: सम्मान समारोह में सम्मानित होकर खिले मेधावियों के चेहरे

Sun, 30 Jun 2024 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students blossomed after being honored in the felicitation ceremony
-कलक्ट्रेट सभागार में किया गया सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण
विज्ञापन

फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश और जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को चेक, टेबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश की सूची में शामिल छह मेधावियों को एक-एक लाख रुपये और जिले की सूची में स्थान प्राप्त करने वाले इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के 16 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये के चेक दिए गए।
प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विशु चौधरी को लखनऊ में सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ नीरज श्रीवास्तव, छपरौली विधायक डॉ़ अजय तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जयप्रकाश रुहेला, नितिन कुमार शास्त्री, छविराम यादव, अभिनव तोमर, मोनू कुमार, जसविंद्र सिंह, रमन कुमार, राजीव व छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
इंटरमीडिएट के ये होनहान हुए सम्मानित
कार्यक्रम में इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले श्रीराम इंटर कालेज शिक्षा मंदिर के छात्र विशु चौधरी को लखनऊ में जबकि छठां स्थान प्राप्त करने पर श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज छपरौली की प्रिया, सातवां स्थान प्राप्त करने पर श्री राम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत की गरिमा तोमर, नौवां स्थान प्राप्त करने पर वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत के कार्तिक व चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज ग्वालीखेडा के श्लोक वर्मा और दसवां स्थान प्राप्त करने पर गोडविल इंटर कालेज किरठल के छात्र अभिषेक को एक-एक लाख रुपये के चैक देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा जिले की टॉप टेन सूची में शामिल ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कालेज जागोस की स्वाति कौशिक, चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज ग्वालीखेडा की स्नेहा, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज की अवनी तोमर, ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कालेज जागोस की श्रेया शर्मा और सीएचएस इंटर कालेज आदर्श नंगला के छात्र वैभव को 21-21 हजार रुपये के चैक, टेबलेट, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हाईस्कूल के ये मेधावी हुए सम्मानित
कार्यक्रम में हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में स्थान प्राप्त करने पर जन विजय इंटर कालेज कुर्डी नांगल के अनस, सीएचएस इंटर कालेज आदर्श नंगला की अवंतिका, सावन पब्लिक इंटर कालेज छपरौली की साक्षी शर्मा, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत की आर्ची, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैमोरियल इंटर कालेज तवेलागढ़ी की मानसी, श्री राजेश पायलट पब्लिक हाईस्कूल इब्राहिमपुर गांवडी की अनुसी, मां सरस्वती विद्या निकेतन बड़ौत की किट्टू, सावन पब्लिक इंटर कालेज छपरौली की जिया, मां सरस्वती विद्या निकेतन बड़ौत के अवि तोमर, शांति देवी गर्ल्स इंटर कालेज फजलपुर की जिज्ञासा और नेजाती सुभाष चंद बोस मैमोरियल इंटर कालेज तवेलागढ़ी की छात्रा शैली को सम्मानित किया गया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed