फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The face of the country and the state is changing in the BJP government

Baghpat News: भाजपा सरकार में बदल रही देश और प्रदेश की सूरत

Fri, 24 Feb 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The face of the country and the state is changing in the BJP government
बागपत पहुंचे बनारस के भाजपा विधायक सुशील सिंह का स्वागत करते गुर्जर समाज के लोग
बागपत। बनारस से भाजपा के विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सूरत बदल रही है। दूसरे प्रदेशों में भी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की मिसाल दी जाती है।
विज्ञापन

भाजपा नेता हरीश चौधरी के आवास पर पहुंचे भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक होने के कारण निवेशक प्रदेश में निवेश कर रहे है। सरकार किसानों, गरीबों, मजदूर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। देश व प्रदेश की जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर गुर्जर समाज की ओर से लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता हरीश चौधरी व समाज सेवी योगेश गुर्जर ने विधायक का पटका पहनाकर व सत्यार्थ प्रकाश की पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष करतार सिंह पहलवान, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, करतार सिंह घिटौरा, प्रधान जोगी फौजी, प्रधान योगेंद्र निबाली, योगेश शर्मा प्रधान, अरुण बंसल, अरुण यादव, रिंकू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed