फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The face of government schools will change

बदलेगी राजकीय विद्यालयों की सूरत, पुस्तकालयों का होगा सुदृढीकरण

Fri, 29 Apr 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The face of government schools will change
पुस्तकालय में सप्ताह में एक बार की जाएगी वादन की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजकीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए विद्यालयों में पुस्तकालयों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। स्कूल के पुस्तकालय में सप्ताह में एक बार कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों के लिए वादन की व्यवस्था कराई जाएगी। अपर निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पुस्तकालयों का सुदृढ़ीकरण कराने के लिए सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राजकीय विद्यालयों की सूरत संवारने के लिए अब स्कूलों में पुस्तकालय का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। बच्चों को पुस्तकालय में पठन-पाठन के लिए पुस्तकों की व्यवस्था के साथ-साथ कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों के लिए सप्ताह में एक बार वादन की व्यवस्था भी कराई जाएगी। पुस्तकालय के सुदृढ़ीकरण और अन्य व्यवस्था पूर्ण कराने के अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजला गोयल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों में पुस्तकालयों का सुदृढ़ीकरण होने पर बच्चों को स्कूल में पठन-पाठन की सामग्री के साथ वादन की भी व्यवस्था मिलेगी। जिससे छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस बारे में सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed