फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The enthusiasm did not decrease even in four degree temperature

Baghpat News: चार डिग्री तापमान में भी जोश नहीं हुआ कम

Wed, 04 Jan 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm did not decrease even in four degree temperature
बागपत मे बुधवार रात दिल्ली-यमुनौत्री नेशनल हाईवे पर छाया कोहरा। - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। मवीकलां गांव से बुधवार सुबह छह बजे जब भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई तो तब तापमान चार डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद भी राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनकर यात्रा शुरू की तो कार्यकर्ताओं ने भी जोश दिखाया। वह भी राहुल गांधी के साथ-साथ चलते रहे। कुछ युवा भी राहुल गांधी की तरह टी-शर्ट पहनकर यात्रा में शामिल हुए तो जिन्होंने जैकेट या अन्य कोई गर्म कपड़ा पहना था। उसे काफी कार्यकर्ताओं ने कुछ दूर चलने के बाद उतार दिया।
कड़ाके की ठंड में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी टी-शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे है जो चर्चाओं का विषय बनी हुई है। बुधवार की सुबह छह बजे मवीकलां गांव से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई, उस समय न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अधिकांश लोग जैकेट से लेकर चादर ओढ़े नजर आ रहे थे, लेकिन राहुल गांधी टी-शर्ट पहनकर यात्रा लेकर चल दिए। राहुल गांधी को टी-शर्ट में देश कार्यकर्ता भी जोश से भर गए और उन्होंने नारे लगाते यात्रा में तेजी से आगे बढ़े। इसके अलावा कई युवा भी टी-शर्ट पहने नजर आये। इसके अलावा राहुल गांधी ने तिरंगा हाथ में लेकर बड़ौत शहर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

-----
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर रही नजर
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जिसकी तैयारी पुलिस अधिकारियों ने पहले ही कर ली थी। जिसके चलते भारत जोड़ो यात्रा के साथ पुलिसबल साथ चला और जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे की निगरानी करते नजर आये। जिसमें आईजी प्रवीण कुमार, एसपी नीरज कुमार जादौन खुद सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हाईवे किनारे लोगों का रहा हुजूम
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। भारी तादाद में लोग सड़क के दोनों ओर कतार बद्ध खड़े हो गए। ये सभी राहुल का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। कुछ लोग तो सड़क किनारे अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए। इस दौरान भारी पुलिस बन सुरक्षा की कमान संभाले हुए था। लोगों का भारी हुजूम उमड़ गया था और काफिला तीन किलोमीटर तक फैल गया था।
----------
रालोद कार्यकर्ताओं व उद्योग बंधुओं ने किया स्वागत
बड़ौत। सरूरपुर से बड़ौत पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ौली गांव, औद्योगिक पुलिस चौकी के पास व सराय रोड कट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया। पीएन शर्मा पार्क के पास रालोद नेता अरुण तोमर बोबी, संजीव मान, चिराग चौधरी, पिंटू तोमर, मोहित मुखिया, गौरव तोमर ने स्वागत किया। तहसील गेट के पास संजय एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज पर अग्रवाल महासंघ की अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। दिल्ली बस स्टैंड के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी रामकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने यात्रा का स्वागत किया।
----
किसानों ने सौंपा पत्र
बड़ौत। भारत जोड़ो यात्रा में किसानों की समस्या को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बढ़ी हुए विद्युत दरों को वापस करने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, गेहूं की बुवाई के लिए समय पर बीज खाद उपलब्ध न होने समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराने की गुहार लगाई। मौके पर चौधरी ब्रजपाल सिंह, विक्रम सिंह आर्य, गौरव तोमर बड़ौत, डा. कृपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, चौधरी धीरसिंह तोमर, सुभाष चौधरी, वेदपाल तोमर शामिल रहे।
----
जैन समाज ने सम्मेद शिखर की रक्षा के लिए सहयोग मांगा
बड़ौत। सम्मेद शिखर बचाओ संघर्ष समिति एवं सकल जैन समाज के पदाधिकारी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने पहुंचे। जहां उन्होंने राहुल गांधी से सम्मेद शिखर को लेकर चल रहे विश्व व्यापी आंदोलन में सहयोग मांगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, धनेंद्र जैन, डॉ. अमित राय जैन, धनकुमार जैन, प्रमोद जैन, सिद्धार्थ जैन, सौरभ जैन, प्रवीण जैन, संदीप जैन, सुकमाल चंद जैन, पंकज जैन, संगीता जैन, कल्पना जैन मौजूद रहे।

----
यात्रा के विरोध में लगवाए होर्डिंग
बड़ौत। भाजपा युवा नेता चौधरी सत्यव्रत आर्य ने भारत जोड़ो यात्रा के विरोध में नगर में होर्डिंग लगवाये। जिसमें स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी श्रद्धानंद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार पटेल महापुरुषों के फोटो लगे थे। सवालों के माध्यम से युवा नेता सत्यव्रत आर्य द्वारा विरोध दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed