फेस बुक प्रेम का हुआ पटाक्षेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्लेखनीय है सोमवार को खेकड़ा नगर में मवाना निवासी प्रेमिका अपने दूसरे संप्रदाय के एक प्रेमी के घर में पहुंच गई थी। उसने प्रेमी को साथ ले जाने की जिद की। आरोप है कि इस दौरान प्रेमिका के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई थी। वहां उसने बताया था कि दो वर्ष पहले फेस बुक पर दोनों का आपस में प्रेम हो गया था। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी (युवक) के परिजनों को कोतवाली में बुलाया। यहां से मामला सुलझने के बाद युवती प्रेमी के परिजनों के साथ उसके घर चली गई। जहां दोनों को मनाने की परिजनों ने भरपूर कोशिश की। मगर, युवती ने कहा वह युवक से प्यार करती है और वह भी उससे प्यार करता है। युवक के परिजन बाधा बने हुए हैं। आखिरकार परिजनों ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी। मंगलवार की सुबह प्रेमी को प्रेमिका, प्रेमी को साथ लेकर मवाना के लिए रवाना हो गई।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार भारती का कहना था कि युवक और युवती के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक को उसके परिजनों ने संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। यहीं वजह है कि वह मेरठ के मवाना में ही रह रहा था। सोमवार को मनमुटाव होनेे के कारण दोनों यहां आ गए थे। मामले का पटाक्षेप होने पर युवक और युवती दोबारा मवाना चले गए हैं। दोनों पक्षों ने ना ही कोई एतराज नहीं जताया है और ना ही कोई शिकायत की है।