{"_id":"63f8fae2d3abe01f0f03a972","slug":"the-drinking-water-tank-of-kamala-village-has-been-closed-for-10-years-due-to-defective-tap-well-baghpat-news-c-14-1-132010-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नलकूप खराब होने से दस साल से बंद पड़ी कमाला गांव की पेयजल टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नलकूप खराब होने से दस साल से बंद पड़ी कमाला गांव की पेयजल टंकी
विज्ञापन
कमाला गांव में खराब पड़ी जल निगम की टंकी
अमीनगर सराय। कमाला गांव में नलकूप खराब होने से पिछले दस साल से पेयजल टंकी बंद है। गांव में बिछाई गई पेयजल लाइन भी जगह-जगह से टूटकर खराब हो गई है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जल निगम से नलकूप ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की ओर से 20 वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने की आस जगी थी। लगभग दस साल पहले नलकूप खराब होने से गांव में पेयजल की सप्लाई बंद हो गई थी। ग्रामीणों ने जल निगम से नलकूप ठीक कराने की मांग की थी, मगर दस साल बीतने के बाद भी नलकूप ठीक नहीं कराया गया, जिससे गांव में पेयजल की सप्लाई नहीं रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर जल निगम की ओर से कई बार सर्वे कराया जा चुका है, मगर अभी तक निर्माण शुरु नहीं हुआ है। लोगों को पेयजल के लिए सबमर्सिबल और हैंडपंपों के सहारे पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
-नलकूप खराब होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के हैंडपंपों पर पेयजल व अन्य कार्यों के लिए पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। - देवेंद्र डेढ़ा
-पानी की सप्लाई बंद होने के बाद गांव में बिछाई गई पेयजल लाइन जगह-जगह से टूटकर खराब हो चुकी है। पेयजल के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - नीरज राणा
विज्ञापन
-गांव में नई टंकी का निर्माण कराने के लिए कई बार सर्वे किया जा चुका है। टीम आकर गांव का सर्वे कर चली जाती है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - अमरजीत राणा, ग्राम प्रधान
-- --
वर्जन -कमाला गांव में नलकूप ठीक कराने व नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्दी ही नलकूप ठीक कराकर व पेयजल लाइन बिछवाने का कार्य शुरु कराया जाएगा। -माधव मुकुंद, एई जल निगम
-- -- -