फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The doors of temples closed, solar eclipse today

मंदिरों के कपाट बंद, सूर्यग्रहण आज

Thu, 26 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
The doors of temples closed, solar eclipse today
बागपत। बृहस्पतिवार को साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण को देखते हुए बुधवार की शाम को ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। ग्रहण पर यमुना में स्नान के लिए श्रद्धालुओं के लिए पहुंचने की संभावना है। ग्रहण का समय निकल जाने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण सुबह आठ बजकर पांच मिनट से शुरू हो जाएगा और यह 11 बजकर पांच मिनट तक रहेगा। सुबह नौ बजे पूर्ण ग्रहण दिखाई देने की संभावना है। बुधवार शाम पांच बजकर 35 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाने के कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद लोगों ने शुभ कार्य नहीं किए। यह साल 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण लग होगा। बृहस्पतिवार को सूतक हटने के बाद विधि विधान से मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे और पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन

जून में सबसे बड़ा ग्रहण
बागपत। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद अगले साल 21 जून 2020 को सबसे बड़ा सूर्यग्रहण होगा, जो सभी जगह से दिखेगा।
जरूर करें दान
बागपत। इस बार ग्रहण विशेष घटनाओं को लेकर आ रहा है। अशांति, असंतोष, फसलों को हानि हो सकती है। सूर्य धनु राशि में आने के कारण इनका तेज कमजोर हो जाता है। इन सब बातों से यह स्पष्ट होता है कि यह सूर्य ग्रहण ज्यादा शुभ प्रद नहीं होगा। ग्रहण आर्थिक, शारीरिक, मानसिक कष्ट दे सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहण के बाद गुड़, गेहूं, नमक, काले तिल, कंबल का दान करने पर शांति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed