फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The DM arrived before the DIOS and the staff, and the doors were also found closed.

Baghpat News: डीआईओएस व कर्मियों से पहले पहुंचीं डीएम, दरवाजे भी बंद मिले

Sat, 13 Dec 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The DM arrived before the DIOS and the staff, and the doors were also found closed.
- डीएम ने डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया तो आवास से दौड़कर पहुंचे डीआईओएस
विज्ञापन

- कार्यालय में सवा दस बजे तक नहीं पहुंचा था कोई कर्मचारी, सभी कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीआईओएस कार्यालय में शुक्रवार को डीएम अस्मिता लाल सवा दस बजे पहुंची तो वहां डीआईओएस व कोई कर्मी नहीं मिला। कार्यालय में अंदर सभी कक्षों के दरवाजे बंद मिले। डीएम के आने की सूचना मिलने पर डीआईओएस आवास से दौड़कर कार्यालय पहुंचे। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीआईओएस कार्यालय का शुक्रवार को डीएम ने निरीक्षण किया तो वहां सभी कक्षों के ताले बंद देखकर हैरान रह गई। सवा दस बजे तक न तो डीआईओएस राघवेंद्र सिंह कार्यालय पहुंचे और न ही कोई कर्मचारी। डीआईओएस को फोन कर सूचना दी तो वह कार्यालय के सामने बने आवास से दौड़कर पहुंचे। जब उनसे पूछा कि वह कहां रहते है तो कहा कि कार्यालय के सामने ही रहते हैं। डीएम ने कहा कि दस मीटर की दूरी पर रहने के बाद भी समय से कार्यालय में नहीं पहुंचते। इसके बाद अन्य कर्मचारी भी कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन

डीएम ने कर्मियों के आने के बाद कार्यालय में रखे दस्तावेज देखे और रिकाॅर्ड सही नहीं मिलने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कार्य में सुधार किया जाए और कार्यालय में समय से आना शुरू करें। यदि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेख देखे। उन्होंने रिकाॅर्ड सही करने और कर्मियों को समय से आने के निर्देश दिए। बीएसए गीता चौधरी के बारे में पूछा तो बताया गया कि लखनऊ से बालैनी में विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए टीम आई हुई, इसलिए वह टीम के साथ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed