{"_id":"586e9cdc4f1c1bb61e1592dc","slug":"the-district-was-created-10-zones-and-105-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनाए गए 10 जोन और 105 सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनाए गए 10 जोन और 105 सेक्टर
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए हैं। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए जिले को 10 जोन और 105 सेक्टर में बांटा गया है। बागपत में 93 मतदान केंद्र संवेदनशील है, जिनके लिए पुलिस अलग से प्लान तैयार कर रही है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियां जिले में पिछले डेढ़ माह से चल रही है, लेकिन बुधवार को चुनाव का बिगुल बजते ही सरकारी मशीनरी हरकत में गई है। जिले को चुनाव की लिहाज से 10 जोन और 105 सेक्टर में बांट दिया गया है। 519 मतदान केंद्र और 895 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 11 फरवरी को तिथियों पर मतदान होगा। इनमें से 93 मतदान केंद्र और 111 बूथ संवेदनशील श्रेणी में है। इन पर अफसरों की विशेष नजर है।
चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए आईटीबीपी के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर गांवों में भ्रमण करना शुरू कर दिया है। पुलिस गोपनीय रूप से पता लगा रही है कि कहां पर मतदाताओं को डराया-धमकाया जाता है।
विज्ञापन
उनकी सूची तैयार की जा रही है। उसी के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करने की तैयारियां की जा रही है। खुराफातियों और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।