फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dip in the river put faith, baghpat

यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 26 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 26 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
The dip in the river put faith, baghpat
कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। शहर के पक्काघाट पर यमुना में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान निवाड़ा पुल से लेकर पक्काघाट तक भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


यमुना के दोनों तटों पर मेला लगा रहा। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति की पल-पल जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


बुधवार को यमुना के पक्काघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दूरदराज के गांवों बिचपड़ी, अमीनगर सराय, डौला, खट्टा प्रह्लादपुर, खेकड़ा, सिंघावली अहीर, बालैनी, बुढ़सैनी, मीतली, गौरीपुर, अग्रवाल मंडी टटीरी समेत जिले के कई गांवों से ट्रैक्टर ट्रालियों में लोग यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना के दूसरे किनारे पर हरियाणा के गांवों से हजारों श्रद्धालु यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि पुलिस को व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तड़के ही श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू कर दिया। उगते सूर्य को भक्तों ने जल अर्पित किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया भीड़ बढ़ती चली गई।

मध्याह्न तीन बजे तक यमुना घाट पर भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने यमुना के घाट पर पहले पूजा अर्चना की और फिर यमुना जल में दीप दान किया। कई लोगों ने मुंडन एवं अन्य संस्कार भी संपन्न कराए।

खरीदारी की
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पक्काघाट पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूरदराज से पहुंचे दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाईं। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों के लिए झूले लगाए गए और खिलौनों की दुकानों से भी जमकर खरीदारी की गई। खाद्य सामग्री की भी दुकानें लगाई गईं।

घाट से पानी दूर होने से परेशान रहे श्रद्ध्ालु
पक्काघाट से कुछ दूरी पर यमुना की धारा पहुंच जाने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेत अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को हवा के साथ उड़ रहे बालू रेत ने काफी परेशान किया।


धूल के उड़ते गुबार के चलते लोग धूल धूसरित हुए। लोगों का कहना था कि यमुना के पक्काघाट के पास से यमुना की धारा निकलनी चाहिए, जिससे लोगों को रेत में न जाना पड़े। कुछ लोगों द्वारा खनन किए जाने के कारण यमुना की धार घाट से लगभग 300 मीटर दूर हो गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed