{"_id":"60c3a6fa8ebc3e817565f4b0","slug":"the-dharna-got-the-support-of-political-organizations-baghpat-news-mrt5421881120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक व दुकानदारों का धरना चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक व दुकानदारों का धरना चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन
प्रभावित व्यापारियों एवं मालिकों का धरना चौथे दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत हाईवे के निर्माण के विरोध में दुकानदार व मकान मालिकों का धरना लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। यहां राजनीतिक और व्यापारी संगठनों ने धरने को समर्थन दिया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
नगर के प्रभावित दुकानदार व मकान मालिक सड़क के दोनों ओर 13 मीटर हाईवे निर्माण का विरोध कर रहे हैं। वह दस मीटर से अधिक पर हाईवे का निर्माण करने पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। आप पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रालोद नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी, व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर शर्मा, परशुराम मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने की मांग की। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि कंपनी के कर्मचारी व्यापारियों व मकान मालिकों का उत्पीड़न करने का प्रयास कर रहे हैं। सौरभ मानव ने अधिकारियों को धरनास्थल पर आकर वार्ता करनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. सुनील अग्रवाल, विजय मानव, अवध कुमार, सत्यपाल, मुकेश कुमार, किशनपाल, ताहिर, राकेश, अली हसन, जगदीश, संजय मानव, नीटू, महिपाल, धर्मपाल मौजूद रहे।