फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The detainee died the animal trader

नोट बंदी के चलते पशु व्यापारी ने दम तोड़ा 

Wed, 28 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 28 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The detainee died the animal trader
फाइल फोटो - फोटो : social media
बागपत के बरनावा गांव में नोट बंदी के चलते पशु व्यापारी काफी दिनों से व्यापार ठप होने के कारण टेंशन में था। इसके चलते सोमवार की रात में व्यापारी ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बाद में उसका शव परिजनों ने सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


मृतक शकील उम्र 25 वर्ष पुत्र बाबू कुरैशी बरनावा गांव का रहने वाला है। वह पशु व्यापारी है। नोट बंदी के चलते उसका पशु का व्यापार ठप हो चुका था और वह काफी दिन से परेशान था और उसे व्यापार की चिंता सता रही थी। सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वे उसे चिकित्सकों के यहां ले गए। वहां उसे मृत घोषित किया। परिवार में कोहराम मच गया। मां खुर्शीदा, भाई मोमिन, महताब का रोते बुरा हाल था। बाद में उन्होंने शव का सुपुर्द ए खाक किया। इस संबंध में एसडीएम दीपाली कौशिक से बात की तो उन्होंने बताया अभी किसी ने उन्हें सूचना नहीं दी। वे अपने स्तर पर इस मामले की जांच कराएगी। जांच के बाद ही शासन से जो मदद परिजनों को हो सकेगी कराने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed