फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dead body was thrown in the field after killing the middle-aged

अधेड़ की हत्या करके शव खेत में फेंका

Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The dead body was thrown in the field after killing the middle-aged
पलड़ा गांव स्थित खेत में शव मिलने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
दोघट (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम पलड़ा में ईख के खेत में मंगलवार को अधेड़ का शव पड़ा मिला। उसके गले में लोहे के तार का फंदा लगा हुआ था। इससे साफ है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पलड़ा गांव के जंगल में अहसान पुत्र दीपू के ईख के खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके गले में लोहे के तार का फंदा लगा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान थे। उसका पाजामा अलग पड़ा हुआ था। मंगलवार को खेतों पर काम करने गए किसानों ने शव पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि हत्या कहीं दूसरे स्थान पर हत्या करके शव यहां फेंका गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने चौकीदार मंगता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed