{"_id":"63a9fa90ba7a6c074d70e857","slug":"the-dead-body-of-the-head-clerk-of-the-municipality-was-found-in-the-bathroom-baghpat-news-mrt619420350","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाथरूम में मिला नगर पालिका के प्रधान लिपिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाथरूम में मिला नगर पालिका के प्रधान लिपिक का शव
विज्ञापन
नगर पालिका के प्रधान लिपिक दीपक यादव का फाइल फोटो
- फोटो : BAGHPAT
बाथरूम में मिला नगर पालिका के प्रधान लिपिक का शव
बागपत। नगर पालिका के प्रधान लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सोमवार को मकान में कमरे के अंदर बाथरूम में पड़ा मिला। कमरे का दरवाजा काटकर शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत का कारण पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है।
मूल रूप से गाजीपुर जिले के मुस्तफाबाद गांव के रहने वाले दीपक यादव तीन वर्ष से बागपत नगर पालिका में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात थे। वह शहर की कोर्ट रोड पर गली नंबर चार में लेखपाल विनोद शर्मा के मकान में किराये पर रहते थे।
रविवार की छुट्टी होने के बाद सोमवार को दीपक यादव कार्यालय में नहीं पहुंचे, जिससे नगर पालिका में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए ओटीपी पूछने को कर्मचारियों ने प्रधान लिपिक का फोन करके संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। नगर पालिका के कई कर्मचारी सोमवार दोपहर बाद प्रधान लिपिक को देखने उनके मकान पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। पुलिस को सूचना देने के बाद कमरे का दरवाजा काटा गया और कमरे के अंदर बाथरूम में दीपक का शव पड़ा मिला। वहां सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा, चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट व पालिका के अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
13 दिसंबर को हुई थी शादी
पालिका कर्मचारियों ने बताया कि प्रधान लिपिक दीपक यादव की 13 दिसंबर को शादी हुई थी। जो कई दिन पहले छुट्टी से वापस आए थे। उधर, मकान मालिक विनोद शर्मा ने बताया कि एक दिसंबर को उन्होंने कमरा किराये पर लिया था।
प्रधान लिपिक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के कारणों का पता चलेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ बागपत

प्रधान लिपिक दीपक यादव का शव मिलने के बाद बागपत के गली नम्बर चार में घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी व - फोटो : BAGHPAT