फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The day will change will force farmers in UP: Balian

यूपी में ताकत मिलेगी तो किसानों के दिन बदल देंगे : बालियान 

Mon, 07 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 07 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The day will change will force farmers in UP: Balian
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान।
बागपत के छपरौली, रमाला, बड़ौत में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का बागपत पहुंचते ही गांव दर गांव स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा यूपी में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा निकल पड़ी है। ताकत मिलते ही किसान और मजदूरों के दिन बदल देंगे। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देकर सेना का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा यूपी में जंगलराज है। 
विज्ञापन


सोमवार को बोढ़ा गांव से केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय मंत्री अजित सिंह की अगुवाई में परिवर्तन रथ बोढ़ा गांव से होते हुए बागपत की सीमा में पहुंचा। यहां पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी कराया था। दूसरी तरफ भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना के संयोजन में तुगाना गांव में परिवर्तन सभा का आयोजन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा यूपी में जंगलराज है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। लूट, डकैती और अपहरण की वारदातें हो रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए ही भाजपा रथ लेकर निकली है। उन्होंने कहा तितावी की तर्ज पर मलकपुर चीनी मिल की भी नीलामी करा दी जाएगी। 

विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा भाजपा सूबे में परिवर्तन करेगी। सभी वर्गों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। परिवर्तन यात्रा का किरठल, रमाला, किशनपुर बराल गांवों में स्वागत किया। इसमें मोहित बेनीवाल, विमल शर्मा, देवेंद्र चौधरी, बृजेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, अजय चौहान, सतेंद्र सिंह तुगाना, छपरौली नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव खोखर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed