फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The danger is increasing due to the lack of pollution

प्रदूषण नहीं हो रहा कम, शरीर के कई अंगों को खतरा

Sun, 06 Nov 2022 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
The danger is increasing due to the lack of pollution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यहां पिछले कुछ दिन से प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। एक्यूआई लगातार 300 से ऊपर रहने से शरीर के कई अंगों को खतरा है। वहीं, लोग समस्याएं भी झेल रहे हैं। उधर, प्रदूषण बढ़ने के बावजूद लोग खुले में कूड़ा जला रहे हैं।
दिवाली से एक्यूआई बढ़ना शुरू हो गया था। यह 300 के पार पहुंचने के बाद अब कम नहीं हो रहा है। यहां रविवार को एक्यूआई 307 पर रहा। स्मॉग होने से परेशानी ज्यादा बढ़ रही है। लोगों को सुबह की सैर करने तक में परेशानी हो रही है। वे बिना कारण घर से निकलने में बच रहे हैं। चिकित्सकों के पास भी सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या से पीड़ित मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद कूड़ा जलाया जा रहा है। वहीं, डीजल वाहनों को खूब दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभावित कर रहा प्रदूषण
आंखें
गला
फेफड़े
हृदय
किडनी
लीवर
नाक
इन बीमारियों का खतरा
आंखों में जलन व खुजली
गले में खराश व खांसी आना
सांस लेने में परेशानी
सिरदर्द
सुस्ती आना
पेट में दर्द होना
ज्यादातर प्रदूषण में रहने से यह खतरा
तनाव
उच्च रक्तचाप
हार्ट अटैक
डायबिटीज
अस्थमा
फेफड़ों की कार्य करने की क्षमता प्रभावित
यह करना चाहिए
आंखों पर चश्मा लगाकर बाहर निकलें व पानी से साफ करते रहें।
बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
गर्म पानी से गरारे करने के साथ समय पर भांप लेते रहें।
अस्थमा व सांस के मरीज बचाव करने के साथ नियमित दवा का इस्तेमाल करें
वर्जन
प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आंखों में जलन व गले की समस्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में प्रदूषण से बचाव जरूरी है। सांस के मरीजों को बाहर निकलने से बचना चाहिए।-डॉ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत

संकट में सांस:बागपत  में हाईवे के पास कूड़े में लगी आग से निकलता धुंआ

संकट में सांस:बागपत में हाईवे के पास कूड़े में लगी आग से निकलता धुंआ- फोटो : BAGHPAT

बागपत की शौकत मार्किट में शाम चार बजे स्मॉग के बीच खरीदारी करने पहुंचे लोग

बागपत की शौकत मार्किट में शाम चार बजे स्मॉग के बीच खरीदारी करने पहुंचे लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed