{"_id":"641609d74298c8a0bf067964","slug":"the-criminal-shot-a-video-of-himself-smoking-a-cigarette-in-a-police-car-baghpat-news-c-14-1-158760-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस की गाड़ी में अपराधी ने सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस की गाड़ी में अपराधी ने सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाई
Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। एक अपराधी ने जेल जाते हुए पुलिस की गाड़ी में सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उसे जेल लेकर जाने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया और पीआरडी के जवान की जांच शुरू करा दी गई।
बागपत कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुराने कस्बे के रहने वाले अनस उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया था। उसपर मारपीट, छेड़छाड़, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज थे। उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया तो पुलिस की गाड़ी में उसे जेल लेकर जाने लगे। उसने रास्ते में पुलिस की गाड़ी के अंदर ही सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाई।
वीडियो में पुलिसकर्मी बराबर में बैठा हुआ है और गाना बज रहा है। उस वीडियो को एडिट करके अन्ना भाई लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सिपाही कपिल को सस्पेंड कर दिया और इसकी जांच सीओ बागपत को सौंप दी। इसके साथ ही पीआरडी जवान संजीव कुमार की जांच भी विभाग ने शुरू कर दी।
विज्ञापन
अपराधियों से रहती है पुलिस की मिलीभगत
यह पहला मामला नहीं है कि इस तरह किसी अपराधी व पुलिस की मिलीभगत सामने आई हो। बल्कि इससे पहले सट्टा माफिया सुमित पंजाबी, पशु तस्करों, शराब माफियाओं के साथ भी पुलिस कर्मियों के साथ मिलीभगत का खुलासा हो चुका है। सट्टा माफिया के घर पार्टी तक में पुलिस कर्मी वर्दी में शामिल हुए थे और उस समय पुलिस की खूब फजीहत हुई थी।