{"_id":"63091400d303f832774c62d6","slug":"the-couple-was-injured-by-attacking-them-with-knives-sticks-kahkra-news-mrt602606461","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को चाकू, डंडों से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति को चाकू, डंडों से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
दंपति को चाकू, लाठी डंडों से हमला कर किया घायल
बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा में एक दंपति को पड़ोसी युवकों ने चाकू और लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल दंपति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
खेेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में रहने वाले दीपक ने शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह सुबह काम पर चला गया था। घर पर उसकी पत्नी पिंकी अकेली थी। तभी मोहल्ले के चार युवकों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जब वह घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी चाकू और लाठी, डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल दंपति ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद